सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली में पंजाब नेशनल बैंक में लगी भीषण आग, बिल्डिंग जलकर हुई खाक
- दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके की झुग्गियों में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं
- बिहार में युवक की पिटाई से मौत के बाद आगजनी, धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू
- मुंबई में मिल परिसर में लगी आग, एक महिला की मौत
- Jharkhand : धनबाद में इमारत में भीषण आग लगने के 3 बच्चों समेत 14 लोगों की मौत, 12 से अधिक घायल
मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में चर्च में लगाई आग, दोषियों की तलाश जारी
नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में अज्ञात लोगों ने एक चर्च में आग लगा दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। इटारसी के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि यह घटना रविवार को उस समय हुई, जब कुछ लोग चौकीपुरा इलाके में स्थित चर्च में प्रार्थना करने गए थे, जहां काफी आदिवासी आबादी है।
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और दोषियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार करीब 5 साल पहले बने और जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर स्थित प्रार्थना स्थल में उपद्रवी खिड़की की जाली हटाकर अंदर घुसे और उसे अंदर से जला दिया। अधिकारी ने घटना के संबंध में दायर एक शिकायत के हवाले से कहा कि कुछ धार्मिक ग्रंथ और फर्नीचर सहित अन्य सामान भी आग में जल गए।(भाषा)(सांकेतिक चित्र)
Edited by: Ravindra Gupta
