Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश के सीधी में बड़ा हादसा, 54 यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, 40 शव बरामद

Published: मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021 (15:37 IST)
सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी में मंगलवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में 54 यात्रियों से भरी बस नहर में गिर गई। हादसे के बाद से अब तक नहर से 40 शव निकाले जा चुके हैं। बस सीधी से सतना जा रही थी।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यात्रियों से भरी यह बस मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे नहर में गिर गई और पूरी तरह से पानी में डूब गई। यह बस नहर के तट से दिखाई भी नहीं दे रही है। आशंका है कि यह नहर की तेज बहाव में बह गई है और बचाव दल इस बस को नहर के गहरे पानी में ढूंढने में लगे हुए हैं।
 
सीधी जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने इस हादसे की पुष्टि की है और कहा कि इस वक्त वह बचाव अभियान में लगे हुए हैं। इसलिए विस्तृत ब्यौरा बाद में दिया जाएगा।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कम से कम सात लोग नहर के पानी से तैरकर सुरक्षित बाहर आ गए हैं, जबकि बाकी यात्री लापता हैं।

गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, 'मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हुआ बस हादसा बहुत दुःखद है, मैंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से बात की है। स्थानीय प्रशासन राहत व बचाव के लिए हर संभव मदद पहुंचा रहा है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

<

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हुआ बस हादसा बहुत दुःखद है, मैंने मुख्यमंत्री @ChouhanShivraj जी से बात की है। स्थानीय प्रशासन राहत व बचाव के लिए हर संभव मदद पहुंचा रहा है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

— Amit Shah (@AmitShah) February 16, 2021 >शिवराज कैबिनेट की बैठक स्थगित : मध्य प्रदेश के सीधी में बड़े हादसे के बाद शिवराज कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी गई है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल को सीधी भेजा है। इसके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद राहत और बचाव काम की निगरानी कर रही है।

गृह प्रवेशम कार्यक्रम स्थगित : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी में हुए हादसे पर जताया दुख। बस दुर्घटना से व्यथित सीएम ने गृह प्रवेशम कार्यक्रम स्थगित किया। उन्होंने कहा कि मैं भी तुरंत राहत और बचाव कार्य कार्य करने वाली टीम के संपर्क में सुबह 8:00 बजे से हूं। मैं लगातार उन्हीं के संपर्क में रहना चाहता हूं, 7 साथी बचाए जा चुके हैं। कोशिश यह है कि अपने भाई बहनों को सुरक्षित बचा पाए।
 
सीधी बस हादसे पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ‌का बयान : सीधी से सतना जा रही यात्री बस के नदी में गिरने के हादसे में चार व्यक्ति तैरकर बच निकल आए हैं। नदी में बस लोकेट की जा चुकी है। सभी घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के मार्गदर्शन में राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी की जा रही है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख