• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. birth certificate
Written By
Last Modified: रविवार, 30 जुलाई 2017 (14:03 IST)

समय पर नहीं दिया जन्म प्रमाण पत्र, पंचायत सचिव पर जुर्माना

birth certificate
शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में समय पर जन्म प्रमाण पत्र नहीं देने पर एक पंचायत सचिव पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। 
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर मुकेश शुक्ला ने लोक सेवा गारंटी योजना के तहत समय सीमा में जन्म प्रमाण पत्र प्रदान न करने पर शनिवार शाम  ग्राम पंचायत बलभद्रपुर के सचिव ब्रजलाल सिंह पर यह जुर्माना लगाया है।
 
सरकारी सूचना के अनुसार गांव के सरोज सिंह ने एक जन्म प्रमाण पत्र की मांग लोकसेवा गारंटी योजना के तहत की थी। किन्तु सचिव ने दो माह बाद भी जन्म प्रमाण पत्र नहीं दिया। इस पर ग्रामीण ने कलेक्टर के यहां अपील कर दी और कलेक्टर ने जुर्माना लगा दिया। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
मन की बात में जीएसटी पर क्या बोले मोदी...