Hanuman Chalisa

असीरगढ़ में मधुमक्खियों का हमला, किसी ने दौड़ लगाई, किसी ने कपड़े में मुंह छिपाया

Updated: सोमवार, 15 अप्रैल 2024 (14:25 IST)
Bee attack in Asirgarh in Madhya Pradesh: मध्य प्रेदश के बुरहानपुर जिले में स्थित असीरगढ़ किले के पास उस समय भगदड़ मच गई, जब वहां मौजूद लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल ‍दिया। बताया जा रहा है कि किसी ने मधुमक्खी के छत्ते में पत्थर मार दिया था। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।
 
मची अफरा-तफरी : मधुमक्खियों का हमला इतना जबर्दस्त था कि चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। कोई उनसे बचने के लिए दौड़ लगा रहा था तो किसी ने कपड़े में मुंह छिपाया। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति ने एक महिला के दुपट्‍टे में खुद को छिपाने का प्रयास किया। 
 
मधुमक्खियों के डंक से घायल करीब 25 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीड़ितों को पुलिस वाहन, 108 एम्बुलेंस और निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
 
क्यों प्रसिद्ध है असीरगढ़ :  मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में स्थित असीरगढ़ किला सतपुड़ा की पहाड़ियों पर स्थित है। समुद्र तल से लगभग 250 फुट की ऊंचाई पर स्थित ये किला आज भी अपने वैभवशाली अतीत का साक्षी है। इस किले को लेकर एक मान्यता यह भी है कि यहां स्थित शिव मंदिर में महाभारतकालीन योद्धा अश्वत्थामा नियमित रूप से पूजा के लिए आते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अश्वत्थामा सप्त चिरंजीवियों में से एक हैं और वे आज भी जीवित हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

दुर्गा पूजा में नॉन-वेज पर बागेश्वर बाबा की अपील से बवाल, बंगाल BJP बोली- बंगाली मछली कैसे छोड़ सकते हैं?

भोपाल में दूसरे दिन भी सड़क पर एमबीबीएस इंटर्न, सरकारी अस्पतालों में OPD प्रभावित, वॉटर कैनन के दोषियों पर कार्रवाई की मांग

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की शराफ ग्रुप के प्रेसिडेंट के साथ मीटिंग, एमपी के शिपिंग-लॉजिस्टिक्स में मिल सकता है सपोर्ट

मालदा में गंगा का रौद्र रूप, 150 साल पुराना शिव मंदिर नदी में समाया; 62 गांव पानी में डूबे

सागर जहरीली शराब कांड में कठघरे में सिस्टम, बड़े अफसरों की जवाबदेही पर उठे सवाल?

अगला लेख