Hanuman Chalisa

बैंक नोट प्रेस अधिकारी 26 लाख के साथ पकड़ाया

Updated: शुक्रवार, 19 जनवरी 2018 (17:06 IST)
देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिला मुख्यालय स्थित केंद्र सरकार के उपक्रम बैंक नोट प्रेस के एक अधिकारी को 26 लाख रुपए से अधिक की चोरी के मामले में शुक्रवार को हिरासत में ले लिया गया है। अपुष्‍ट जानकारी के अनुसार अधिकारी के पास से कुल 90 लाख रुपए बरामद हुए हैं। 
 
बैंक नोट प्रेस के प्रबंधन ने अपने मुख्य पर्यवेक्षक मनोहर वर्मा को नोट चुराते हुए पकड़ा है। उसके कब्जे से दो सौ और पांच सौ रुपए के 26 लाख नौ हजार से अधिक मूल्य के नोट मिले हैं। बताया जाता है कि 64 लाख रुपए अधिकारी के घर से बरामद किए गए हैं। इस तरह कुल 90 लाख रुपए बरामद होना बताया गया है।
 
प्रबंधन ने तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए मामला यहां बैंक नोट प्रेस थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी मनोहर वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। इसके अलावा प्रबंधन की शिकायत पर प्राथमिकी भी दर्ज की जा रही है।
बैंक नोट प्रेस सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार के उपक्रम बैंक नोट प्रेस में दो सौ और पांच सौ रुपए मूल्य के नोट छापे जाते हैं। इस संस्थान में गोपनीयता और सुरक्षा की दृष्टि से काफी सतर्कता भी बरती जाती है।
 
बताया गया है कि बैंक नोट प्रेस में कुछ नोट छपाई संबंधी त्रुटियों के कारण रिजेक्ट कर दिए जाते हैं। ऐसे ही नोट चुराने का मामला यह प्रतीत होता है। फिलहाल प्रबंधन स्तर पर भी मामले की जांच के लिए कहा गया है। (वार्ता)

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता मिले, फसल और मकान क्षति का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दें : योगी आदित्यनाथ

जीतन राम मांझी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS के ICU में कराया भर्ती

दुबई में MP के वैश्विक निवेश मिशन की हुई शुरुआत, CM मोहन यादव ने दिग्गजों के साथ की बैठक, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, यूपी में नशे के कारोबार पर प्रहार

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

अगला लेख