dharma sangrah
✕

दुष्कर्म पीड़िता मासूम को स्कूल से निकाला

Updated: शुक्रवार, 19 जनवरी 2018 (14:50 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अपने पिता की हवस का शिकार बनी एक मासूम बच्ची को अब स्कूल से निकालने का मामला सामने आया है।
 
बच्ची (7) के अभिभावकों (उसके चाचा-चाची) के इस मामले में मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग में गुहार लगाने के बाद अब आयोग ने राज्य शिक्षा केंद्र के जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) से रिपोर्ट मांगते हुए स्कूल प्रबंधन को तलब किया है।
 
आयोग के अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने दूरभाष पर बताया कि मासूम के अभिभावकों के गुरुवार को इस बारे में आयोग में गुहार लगाने के बाद फौरन स्कूल से जवाब मांगा गया। स्कूल का कहना है कि उसने बच्ची को निकाला नहीं है। विरोधाभास को देखते हुए डीपीसी से रिपोर्ट तलब की गई है।
 
उन्होंने बताया कि 23 तारीख को स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों दोनों की बात सुनी जाएगी। इसके पहले कल बच्ची के अभिभावकों ने आयोग में गुहार लगाते हुए कहा था कि बच्ची के साथ उसके पिता ने तीन साल पहले दुष्कर्म किया था, उसके बाद से बच्ची उन्हीं के पास है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि उसे शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत राजधानी के एक निजी स्कूल में भर्ती किया गया, लेकिन स्कूल ने दो साल पढ़ाने के बाद यह कहते हुए आगे पढ़ाने से मना कर दिया कि बच्ची के अभिभावक के तौर पर उसके पिता का ही नाम होना चाहिए। 
 
बच्ची की चाची ने इसे मानवीय पहलू से जोड़ते हुए कहा कि अगर अभिभावक के तौर पर पिता का नाम दर्ज कराया गया, तो वह अपनी कड़वी यादों को कभी भुला नहीं पाएगी। (वार्ता)

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख