शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. दमोह विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस का कब्जा बरकरार
Written By
Last Updated : रविवार, 2 मई 2021 (23:39 IST)

दमोह विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस का कब्जा बरकरार

AjayTandon | दमोह विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस का कब्जा बरकरार
दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को तगड़ा झटका देते हुए जीत हासिल की और सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। इस सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी अजय टंडन ने 74,641 मत प्राप्त कर भाजपा उम्मीद्वार राहुल सिंह लोधी को 17,063 मतों से पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी राहुल को 57,578 मत मिले।

 
यह सीट पहले कांग्रेस के कब्जे में थी, लेकिन कांग्रेस विधायक राहुल सिंह लोधी के के इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने से रिक्त हुई। इस सीट पर 17 अप्रैल को उपचुनाव हुआ था और रविवार को मतगणना हुई। मतगणना में 22 प्रत्याशियों में से कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने पहले ही राउंड में बढ़त बनाई और बढ़त को अंत तक कायम रखते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राहुल सिंह लोधी को पछाड़ते हुए सीट पर अपना कब्जा जमाया।
ये भी पढ़ें
देश में कोरोना के एक्टिव केस 33 लाख के पार, हरियाणा-ओडिशा ने लगाया लॉकडाउन