• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Accused arrested for trying to convert by luring in Madhya Pradesh
Written By
Last Modified: सोमवार, 6 मार्च 2023 (23:52 IST)

MP में लालच देकर धर्मांतरण की कोशिश, खुद को समाजसेवी बताने वाला आरोपी गिरफ्तार

MP में लालच देकर धर्मांतरण की कोशिश, खुद को समाजसेवी बताने वाला आरोपी गिरफ्तार - Accused arrested for trying to convert by luring in Madhya Pradesh
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में ग्रामीणों को आर्थिक प्रलोभन देकर धर्मांतरण की कोशिश के आरोप में 51 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। खुड़ैल पुलिस थाने के उप निरीक्षक मुन्नालाल डोडियार ने बताया कि दूधिया गांव के कुछ लोगों की शिकायत पर क्रिस नॉर्मन (51) को मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि नॉर्मन ने रविवार देर शाम ग्रामीणों को नौकरी और उनके बच्चों को मुफ्त शिक्षा जैसे आर्थिक प्रलोभन दिए और उन्हें हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दुष्प्रेरित किया।

उप निरीक्षक ने बताया कि विवाद बढ़ने पर नॉर्मन के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया, हमारी पूछताछ के दौरान नॉर्मन ने खुद को समाजसेवी बताया। आरोपी का कहना है कि वह एक व्यक्ति का जन्मदिन मनाने दूधिया गांव पहुंचा था। उप निरीक्षक ने बताया कि नॉर्मन पर ग्रामीणों के आरोपों की विस्तृत जांच की जा रही है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
तेजी से फैल रहा H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस, AIIMS के पूर्व निदेशक ने लोगों से की यह अपील