गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. महिला से दुष्कर्म मामले में 2 पुलिस अधिकारी सहित 7 को भेजा जेल
Written By
Last Updated : सोमवार, 5 अक्टूबर 2020 (12:51 IST)

महिला से दुष्कर्म मामले में 2 पुलिस अधिकारी सहित 7 को भेजा जेल

Women misdemeanor case | महिला से दुष्कर्म मामले में 2 पुलिस अधिकारी सहित 7 को भेजा जेल
नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के चीचली थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार 2 पुलिस अधिकारियों सहित 7 लोगों को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस द्वारा कथित तौर पर रिपोर्ट नहीं लिखने पर महिला के द्वारा आत्महत्या कर लेने के मामले में पुलिस थाना चीचली के प्रभारी अनिल सिंह, गोटीटोरिया पुलिस चौकी के प्रभारी मिश्रीलाल और महिला के साथ दुष्कर्म करने और अपमानित करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
 
घटनास्थल का अवलोकन करने के लिए उपपुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) अनिल माहेश्वरी, पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के साथ पहुंचे और उन्होंने पीडित पक्ष को भरोसा दिया कि दोषियों को कडी सजा दिलाने में पुलिस अपना पूरा जोर लगा देगी। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
Fact Check: नहीं, योगी आदित्यनाथ ने नहीं कहा ‘ठाकुरों से गलतियां हो जाती हैं’