सम्बंधित जानकारी
- Lok Sabha Election 2024: अब्दुल्ला परिवार की 3 पीढ़ियों ने श्रीनगर में डाला वोट, BJP है चुनाव से बाहर
- आखिर भारत कैसे बना धार्मिक अल्पसंख्यकों का सुरक्षित ठिकाना
- Lok Sabha Elections LIVE: बंगाल की वोटिंग पर बोले विजयवर्गीय, मुस्लिम मोदीजी को वोट दे रहे हैं
- CBSE 12th Result 2024: CBSE बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, ऐसे देखें अपना रिजल्ट
- यूपी से लेकर बिहार तक भाजपा और मोदी के चेहरे को चुनौती देते राहुल-अखिलेश-तेजस्वी!
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एसयूवी पलटने से 3 की मौत, 4 घायल
छिंदवाड़ा (एमपी)। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक एसयूवी के पलट जाने से 3 महिलाओं की मौत हो गई और 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि हादसा रविवार रात करीब 10 बजे मुआरी माइन्स पर हुआ।
उन्होंने बताया कि एसयूवी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद वाहन एक गड्ढे में पलट गया। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को परासिया अस्पताल ले गई, जहां से उन्हें छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान हीरामणि, सुशीला शोलेकर और इंदुमती के रूप में हुई है। सभी की उम्र 55 वर्ष के आसपास थी।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
