dharma sangrah
✕

भाजपा में 'ज्योति', सिंधिया के जीवन की 2 महत्वपूर्ण तारीखें

Updated: बुधवार, 11 मार्च 2020 (15:27 IST)
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में जारी राजनीतिक घमासान के बीच बुधवार को राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‍डा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।

भाजपा की सदस्यता लेने के बाद सिंधिया ने कहा कि उनके जीवन में 2 तारीखें महत्वपूर्ण हैं। पहली 30 सितंबर 2001 जब मेरे पिता माधवराव सिंधिया का निधन हुआ था। इस घटना ने मेरे जीवन को बदलकर रख दिया था। दूसरी, पिता के 75वें जन्म दिवस यानी 10 मार्च, 2020 को जब मैंने 18 साल पुरानी अपनी पार्टी कांग्रेस को छोड़ने का फैसला किया और भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि कुछ मोड़ ऐसे आते हैं, जो आपका जीवन बदलकर रख देते हैं। इन 2 तारीखों में मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो पहले थी, अब नहीं रही। मेरा दिल व्यथित है क्योंकि कांग्रेस अब बदल गई है। वास्तविकता से दूर हो गई है।

सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया है। मध्यप्रदेश मेरे दिल में बसता है और राजनीति जनसेवा को पूरा करने का माध्यम है, जो कांग्रेस में रहकर मैं अब नहीं कर पा रहा हूं।

सदस्यता लेने के बाद सिंधिया ने कहा कि मैं सर्वप्रथम नड्डा जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह जी को धन्यवाद देना चाहूंगा कि आपने मुझे अपने परिवार में आमंत्रित किया और एक स्थान दिया। हमारे लिए राजमाता जी आदर्श और हम सब के लिए एक दृष्टि और दिशा देने वाली नेता रही हैं।

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख