Hanuman Chalisa
✕

Delhi Violence : निलंबित आप पार्षद ताहिर हुसैन के 3 साथी गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 11 मार्च 2020 (15:15 IST)
नई दिल्ली। निलंबित आप पार्षद ताहिर हुसैन के 3 साथियों को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक दंगों के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। इन दंगों में 53 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक लोग घायल हो गए।
 
पुलिस ने बुधवार को बताया कि दयालपुर निवासी आबिद तथा नेहरू विहार निवासी मोहम्मद शादाब तथा राशिद सैफी को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि वे जिले में हिंसा के दौरान 24 फरवरी को हुसैन के साथ थे।
ALSO READ: Delhi violence : ताहिर हुसैन और PFI पर ED ने कसा शिकंजा, धनशोधन का मामला दर्ज
अपराध शाखा ने दंगों के संबंध में सोमवार को हुसैन के भाई शाह आलम को गिरफ्तार किया। आलम को पनाह देने वाले 3 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था।
 
दिल्ली पुलिस ने गत सप्ताह हुसैन को गिरफ्तार किया था, जब यहां एक अदालत ने नए नागरिकता कानून को लेकर हिंसा के दौरान खुफिया ब्यूरो (आईबी) के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के संबंध में उसके समक्ष पेश अग्रिम जमानत याचिका नामंजूर कर दी थी।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख