• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2013
  4. »
  5. मध्य प्रदेश
Written By WD
Last Modified: गुरुवार, 7 नवंबर 2013 (15:22 IST)

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव : राघवजी की सीट पर 'भाभीजी'!

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2013
FILE
राघवजी भाई की विदिशा सीट को लेकर जमकर खींचतान मची हुई है। नौकर से अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में फंसे राघवजी भाई को भाजपा की सदस्यता से बेदखल कर दिया गया है।

विदिशा से भाजपा को सर्वसम्मत प्रत्याशी ढूंढने में काफी मेहनत करनी पड़ रही है। इसे लेकर स्थिति विकट हो गई है। प्रतिष्ठा की इस सीट को लेकर भाजपा सतर्क हो गई है।

जहां एक ओर राघवजी इस सीट को लेकर अपनी बेटी नपा अध्यक्ष ज्योति शाह की पैरवी कर रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खास समर्थक मुकेश टंडन का नाम भी आगे चलाया गया है। जिले के छुटभैया भाजपा नेता यहां से मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह को भी उम्मीदवार बनाने की मांग कर चुके हैं।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज भाजपा की समर्थक एवं पार्टी की सह प्रवक्ता सुखप्रीत कौर के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। अंदर के खबरियों की मानें तो पार्टी पूर्व विधायक मोहर सिंह के नाम पर गंभीरता से विचार कर रही है। (वेबदुनिया चुनाव डेस्क)