1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. Digvijaya Singh says PM Modi also feels threatened by Shivraj Singh

Madhya Pradesh : PM मोदी को CM शिवराज से खतरा, दिग्विजय सिंह बोले- मैंने नहीं देखा इतना बड़ा नौटंकीबाज

Madhya Pradesh Assembly Elections 2023
भोपाल। Madhya Pradesh Assembly Elections 2023 : चुनाव के बाद अब मध्यप्रदेश में बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि मुख्यमंत्री (मध्यप्रदेश) से बड़ा नाटक-नौटंकी करने वाला व्यक्ति मैंने नहीं देखा, अब तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनसे खतरा महसूस करते हैं।

दरअसल, पत्रकारों ने दिग्विजय सिंह से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शिवराज सिंह चौहान के कन्या पूजन को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब में यह उत्तर दिया। महानवमी के मौके पर मुख्यमंत्री निवास में कन्या पूजन और भोज का आयोजन हुआ।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस में हर वर्ष की तरह इस बार भी कन्या पूजन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व उनकी पत्नी साधना सिंह ने कन्या पूजन किया।
कन्या पूजन कार्यक्रम में लगभग 350 से भी ज्यादा कन्याएं मौजूद रहीं। कन्या पूजन के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने शिवराज सिंह पर निशाना साधा। Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
MP Election 2023 : टिकट नहीं मिलने पर फूट-फूटकर रोने लगे BJP विधायक, कार्यकर्ताओं को सुनाया दुखड़ा