गुरुवार, 17 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. लो कैलोरी फूड
Written By WD

रवा उत्तपम इन चाइनीज स्टाइल

लो कैलोरी फूड
NDND
सामग्री :
रवा 250 ग्राम, आधा कटोरी खट्टा दही, गाजर-शिमला मिर्च-पत्तागोभी हरी प्याज बारीक कटी, पार्सले बारीक कटे, नमक स्वादानुसार, चिली सॉस, सोया सॉस, सेंकने के लिए थोड़ा सा तेल।

विधि :
खट्टे दही में नमक और रवा घोल लें। गाढ़ा लगे तो थोड़ा सा पानी डाल दें। फिर दो घंटे के लिए इसे फूलने दें।

बारीक कटी सब्जियों में नमक और चाट मसाला मिला दें। जब लगे कि अच्छा खमीर उठ चुका है तो मोटे पेंदे के तवे में थोड़ा सा तेल लगाकर रवा उत्तपम फैला दें।

इसके बाद बारीक कटी सब्जी उपर डाल दें। एक साइड से सिकने के बाद उत्तपम पलट दें। जब पूरी तरह सिक जाए तो पार्सले डालकर चिली सॉस और सोया सॉस के साथ पेश करें लेकिन बिल्कुल गरमा-गरम।