बुधवार, 23 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. लोकसभा चुनाव परिणाम 2019
  4. Aurangabad Lok Sabha Election 2019 Live Result
Written By

औरंगाबाद लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम

औरंगाबाद लोकसभा चुनाव 2019
[$--lok#2019#state#maharashtra--$]
प्रमुख प्रतिद्वंद्वी : चंद्रकांत खैरे (शिवसेना), सुभाष झांबड (कांग्रेस)
औरंगाबाद सीट को शिवसेना का गढ़ माना जाता है। शिवसेना ने यहां से अपने मौजूदा सांसद चंद्रकांत खैरे को मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने सुभाष झांबड पर दांव आजमाया है।
[$--lok#2019#constituency#maharashtra--$]
परिचय : महाराष्ट्र का एक महानगर है औरंगाबाद। विश्‍वभर में यह अजंता और एलोरा की प्रसिद्ध बौद्ध गुफाओं के लिए जाना जाता है। यह प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक शहर है। मुगल शहंशाह औरंगजेब के नाम से इस शहर का नाम औरंगाबाद रखा गया। यह एक प्रख्यात पर्यटन स्थल भी है।
 
जनसंख्‍या : जनगणना 2011 के अनुसार इस शहर की जनसंख्‍या 11 लाख 80 हजार है। हालांकि एक अनुमान के मुताबिक यहां की जनसंख्‍या 12 लाख से ज्‍यादा है।
 
अर्थव्यवस्था : यहां का पैठण हस्तशिल्प केंद्र प्रसिद्ध है। यह पैठणी साड़ियों के लिए भी जाना जाता है। रेशमी साड़ियों पर जरी का काम यहां पीढ़ियों से चल रहा है। यह शहर हिमरू शालों के लिए भी प्रसिद्ध है। यह प्रदेश के व्‍यापार और उद्योग का प्रमुख केंद्र है।
 
भौगोलिक स्थिति : यह मध्य-पश्चिम महाराष्ट्र राज्य के पश्चिमी भारत में कौम नदी के तट पर स्थित है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : वर्तमान में यहां शिवसेना के चंद्रकांत खेरे सांसद हैं। खेरे शिवसेना के बैनर पर 1999 से लगातार सांसद हैं।
 
महाराष्ट्र के बारे में : महाराष्ट्र में यूपी के बाद सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें हैं। पिछले चुनाव में भाजपा और शिवसेना ने 48 में से क्रमश: 22 और 18 सीटें जीती थीं। राकांपा 4 और कांग्रेस उम्मीदवार 2 सीटें जीतने में सफल रहे थे। इस बार सीटें के बंटवारे में भाजपा 25 और शिवसेना 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और एनसीपी के बीच हुए सीटों के बंटवारे में कांग्रेस ने 26 एवं एनसीपी ने 22 सीटें अपने पास रखी हैं। राज्य में इस समय भाजपा-शिवसेना की सरकार है। मुकाबला एनडीए बनाम यूपीए का है।
ये भी पढ़ें
नासिक लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम