गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. लोकसभा चुनाव परिणाम 2019
  4. Nasik Lok Sabha Election 2019 Live Result
Written By

नासिक लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम

नासिक लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम । Nasik Lok Sabha Election 2019 Live Result - Nasik Lok Sabha Election 2019 Live Result
[$--lok#2019#state#maharashtra--$]
प्रमुख प्रतिद्वंद्वी : हेमंत गोडसे (शिवसेना), समीर भुजबल (एनसीपी)
शिवसेना ने नासिक से मौजूदा सांसद हेमंत गोडसे को मैदान में उतारा है। वहीं, एनसीपी ने छगन भुजबल के भतीजे और पूर्व सांसद समीर भुजबल को टिकट दिया है। 2009 लोकसभा चुनाव में समीर भुजबल ने हेमंत गोडसे को हराया था। इस बार यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या हेमंत गोडसे 2009 में मिली हार का बदला ले सकेंगे या एक बार फिर इतिहास खुद को दोहराएगा।
[$--lok#2019#constituency#maharashtra--$]
परिचय : महाराष्ट्र का नासिक शहर हिन्दू श्रद्धालुओं की आस्था का एक प्रमुख केन्द्र है। यह पवित्र गोदावरी नदी के तट पर स्थित है। देश के प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लंग यहीं पर स्थित और यहां 12 साल में महाकुभं का आयोजन होता है, जिसमें देश-विेदेश के श्रद्धालु शामिल होते हैं। यहां प्रमुख दर्शनीय स्‍थल पंचवटी है। कहा जाता है कि श्रीराम, लक्ष्मण और सीता ने वनवासकाल में यहां काफी समय बिताया। इसे 'दक्षिण काशी' भी कहा जाता है।
 
जनसंख्‍या : जनगणना 2011 के अनुसार नासिक शहर की कुल जनसंख्‍या 14 लाख 86 हजार 53 है, जिसमें 7 लाख 82 हजार 517 पुरुष और 7 लाख 3 हजार 536 महिलाएं हैं।
 
अर्थव्यवस्था : बुनाई और चीनी व तेल प्रसंस्करण यहां के प्रमुख उद्योग हैं। इंडिया सिक्युरिटी प्रेस और करेंसी नोट मुद्रणालय जैसी औद्योगिक इकाइयां भी यहां स्थित हैं। यहां हवाई जहाज बनाने का एक कारखाना भी है। यह शहर अंगूरों के लिए भी विख्यात है।
 
भौगोलिक स्थिति : यह महाराष्ट्र के उत्तर पश्चिम में मुंबई से 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गोदावरी नदी के किनारे बसा हुआ है। कहा जाता है कि यह 9 टेकरियों पर स्थित है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 565 मीटर है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : शिवसेना के हेमंत तुकाराम गोडसे यहां सांसद हैं। हेमंत ने एनसीपी के दिग्गज नेता छगन भुजबल को करीब 1 लाख 87 हजार मतों से पराजित किया था। यहां से महाराष्ट्र के दिग्गज नेता रहे यशवंतराव चव्हाण भी सांसद रह चुके हैं।
 
महाराष्ट्र के बारे में : महाराष्ट्र में यूपी के बाद सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें हैं। पिछले चुनाव में भाजपा और शिवसेना ने 48 में से क्रमश: 22 और 18 सीटें जीती थीं। राकांपा 4 और कांग्रेस उम्मीदवार 2 सीटें जीतने में सफल रहे थे। इस बार सीटें के बंटवारे में भाजपा 25 और शिवसेना 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और एनसीपी के बीच हुए सीटों के बंटवारे में कांग्रेस ने 26 एवं एनसीपी ने 22 सीटें अपने पास रखी हैं। राज्य में इस समय भाजपा-शिवसेना की सरकार है। मुकाबला एनडीए बनाम यूपीए का है।
ये भी पढ़ें
पुणे लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम