शिवसेना (UBT) ने 16 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, क्यों नाराज है कांग्रेस नेता संजय निरूपम
Maharashtra loksabha election news : उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को 16 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत गीते को रायगढ़, अरविंद सावंत को दक्षिण मुंबई और अमोल कीर्तिकर को मुंबई उत्तर-पश्चिम से प्रत्याशी घोषित किया गया है। बहरहाल शिवसेना की लिस्ट देख कांग्रेस नेता संजय निरूपम खासे नाराज नजर आ रहे हैं।
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी (MVA) का घटक दल है। तीनों ही दलों में अभी सीट शेयरिंग पर समझौता नहीं हुआ है।हिंदुहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बाळासाहेब ठाकरे यांच्या आशीर्वादाने आणि शिवसेना पक्षप्रमुख मा. श्री. उद्धवसाहेब ठाकरे ह्यांच्या आदेशाने शिवसेनेच्या १७ लोकसभा उमेदवारांची यादी जाहीर करण्यात येत आहे.
— ShivSena - शिवसेना Uddhav Balasaheb Thackeray (@ShivSenaUBT_) March 27, 2024
१७. मुंबई दक्षिण मध्य: श्री अनिल देसाई
इतर १६ उमेदवार पुढील प्रमाणे: pic.twitter.com/kVDrOHLWtw
एमवीए के एक अन्य घटक दल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने लोकसभा चुनाव के लिए अभी तक राज्य में अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने कुछ ही सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। ये वो सीट हैं जहां गठबंधन सहयोगियों के बीच कोई विवाद नहीं है।
क्यों नाराज है संजय निरूपम : कहा जा रहा है कि कांग्रेस नेता संजय निरूपम शिवसेना UBT की लिस्ट से खासे नाराज है। वे मुंबई उत्तर-पश्चिम से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे। बहरहाल शिवसेना ने यहां से अमोल कीर्तिकर को टिकट दिया है।
महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीट हैं। उत्तर प्रदेश (80 सीट) के बाद सबसे ज्यादा लोकसभा सीट वाला राज्य महाराष्ट्र ही है। राज्य में 19 अप्रैल से पांच चरणों में मतदान होगा।
Edited by : Nrapendra Gupta

