शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. Congress Releases 7th List Of 5 Candidates For Lok Sabha Polls
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 27 मार्च 2024 (00:22 IST)

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 7वीं लिस्ट, घोषित किए 5 नाम

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 7वीं लिस्ट, घोषित किए 5 नाम - Congress Releases 7th List Of 5 Candidates For Lok Sabha Polls
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की मंगलवार को 7वीं सूची जारी कर दी जिसमें पांच प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों का चयन कर उनके नामों को मंजूरी दी है।
उन्होंने बताया कि पार्टी ने छत्तीसगढ़ के सरगुजा (अजजा) सुश्री शशि सिंह, रायगढ़ (अजजा) से डॉ मेनका देवी सिंह, विलासपुर से देवेन्द्र सिंह तथा कांकेर (अजजा) बीरेश ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है।
 
कांग्रेस ने कल की तरह आज भी तमिलनाडु से एक उम्मीदवार घोषित किया है और प्रदेश के मयिलडुथुरायी से वकील आर सुधा को टिकट दिया है।