1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. Congress MP Ravneet Singh Bittu joins BJP

राहुल गांधी के करीबी रवनीत बिट्टू BJP में शामिल, चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर बड़ा झटका

Congress MP Ravneet Singh Bittu joins BJP
Congress MP Ravneet Singh Bittu joins BJP : पंजाब में लुधियाना से कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए और उन्होंने पंजाब के किसानों, मजदूरों, उद्योगपतियों, नौजवानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के मिशन से जोड़ने का संकल्प लिया। बिट्टू को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है।
 
भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, पार्टी में चुनाव समिति के प्रमुख ओम पाठक और राष्‍ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख ने बिट्टू को सदस्यता पर्ची सौंपी तथा गुलदस्ते के साथ अंगवस्त्र पहना कर भाजपा में उनका स्वागत किया। ऐसा अनुमान है कि बिट्टू लुधियाना से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
तावड़े ने कहा कि बिट्टू के दादाजी सरदार बेअंत सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। अब वे मोदी की विकसित भारत की यात्रा को पंजाब में आगे ले जाने के लिए आए हैं। विश्वास है कि पंजाब में भाजपा को मज़बूत करने में वे अपना दायित्व मजबूती से निभाएंगे।
बिट्टू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से 10 साल से उनके घनिष्ठ संबंध रहे हैं। मोदी और शाह पंजाब से बहुत प्यार करते हैं। वे पुल बनकर पंजाब के किसानों, मजदूरों, उद्योगपतियों, नौजवानों को  मोदी के विकसित भारत के मिशन से जोड़ेंगे। बीते 10 साल में देश को आगे बढ़ाने के लिए जो काम हुआ है, उसमें पंजाब क्यों पीछे रहे। उन्होंने कहा कि हम पंजाब के हर वर्ग को भाजपा से जोड़ेंगे।  एजेंयिसां
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
बंगाल : संदेशखाली पीड़ितों की आवाज उठाने वाली BJP उम्मीदवार रेखा पात्रा को PM मोदी ने बताया 'शक्ति स्वरूपा'