1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. Sanjay Nirupam says he had quit before Congress sacked him

संजय निरुपम का कांग्रेस पर तंज, पहले दिया इस्तीफा, फिर पार्टी ने निकाला

sanjay nirupam
Sanjay Nirupam : पूर्व सांसद संजय निरुपम ने कांग्रेस नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि पार्टी को अपना इस्तीफा भेजने के बाद उन्हें निष्कासित किया गया। निरुपम पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था। 
कांग्रेस की मुंबई इकाई के पूर्व प्रमुख निरुपम ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि ऐसा लगता है कि पार्टी ने कल रात मेरा त्यागपत्र मिलने के तुरंत बाद मेरे निष्कासन का निर्णय ले लिया। ऐसी तत्परता देखकर अच्छा लगा।
खरगे को लिखे पत्र में निरुपम ने कहा कि मैंने आखिरकार आपकी बहुप्रतीक्षित इच्छा को पूरा करने का फैसला किया है और मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय ले लिया है।
 
निरुपम की नजर मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र पर थी और आगामी संसदीय चुनावों के लिए शिवसेना (यूबीटी) को यह सीट देने को लेकर वह कांग्रेस से नाराज थे।
 
इससे पहले बुधवार को कांग्रेस ने स्टार प्रचारक की सूची से निरुपम का नाम हटा दिया था, जिससे संकट के बढ़ने का संकेत मिला।
 
उल्लेखनीय है कि संजय निरुपम 2005 में शिवसेना छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। 2009 में वह मुंबई उत्तर सीट से जीते थे। वह 2014 में मुंबई उत्तर सीट से भाजपा के गोपाल शेट्टी के खिलाफ चुनाव हार गए थे।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
लोकसभा चुनाव से पहले गौरव वल्लभ का इस्तीफा, जानिए क्यों छोड़ा कांग्रेस का साथ?