आजमगढ़ से चुनाव में CAA की एंट्री, क्या बोले पीएम मोदी?
PM Modi in Azamgarh : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के लालगंज में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब CAA कानून है। CAA से शरणार्थियों का नागरिकता देने का काम शुरू हुआ। पूरी दुनिया यह जनसमर्थन देख रही है, दुनिया देख रही है कि भारत के लोगों को मोदी की गारंटी पर कितना भरोसा है। ALSO READ: केजरीवाल का दावा, भाजपा जीती तो सीएम नहीं रहेंगे योगी आदित्यनाथ
पीएम मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है, इसका ताजा उदाहरण CAA कानून है। कल ही CAA कानून के तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का काम शुरू हो चुका है। ये वो लोग हैं, जो शरणार्थी बनकर लंबे अर्से से हमारे देश में रह रहे हैं, ये वो लोग हैं, जो धर्म के आधार पर हुए भारत के बंटवारे का शिकार हुए थे।
उन्होंने कहा कि ये (कांग्रेस) महात्मा गांधी का नाम लेकर सत्ता की सीढ़ियां तो चढ़ जाते हैं लेकिन महात्मा गांधी के बातों को याद नहीं रखते। महात्मा गांधी ने ही उन्हें भरोसा दिया था कि वे भारत कभी भी आ सकते हैं। 70 वर्षों में हजारों परिवार मजबुरन मुसीबत में भारत आए लेकिन कांग्रेस ने कभी इनकी सुध नहीं ली क्योंकि ये कांग्रेस के वोट बैंक नहीं है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इन शरणार्थियों पर वहां तो जुल्म हुआ ही, लेकिन वोट बैंक की राजनीति में डूबी यहां की सरकारों व उनके साथियों ने भी इन पर जुल्म करने में कोई कमी नहीं रखी। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन वाले कहते हैं कि मोदी CAA लेकर आया है, जिस दिन मोदी जाएगा, ये CAA भी जाएगा।
उन्होंने कहा कि देश की जनता जान गई है कि आप लोगों ने वोट बैंक की राजनीति करके, हिंदू-मुसलमान को लड़ाकर सेक्युलरिज्म का ऐसा चोला पहन लिया था कि आपकी सच्चाई बाहर नहीं आ रही थी, लेकिन मोदी ने आपकी सच्चाई उजागर कर दी है। आपने देश को 7 दशक तक साम्प्रदायिकता की आग में जूझने के लिए मजबूर कर दिया था।इंडी गठबंधन वाले कहते हैं कि मोदी CAA लेकर आया है, जिस दिन मोदी जाएगा, ये CAA भी जाएगा।
— BJP (@BJP4India) May 16, 2024
देश की जनता जान गई है कि आप लोगों ने वोट बैंक की राजनीति करके, हिंदू-मुसलमान को लड़ाकर सेक्युलरिज्म का ऐसा चोला पहन लिया था कि आपकी सच्चाई बाहर नहीं आ रही थी, लेकिन मोदी ने आपकी सच्चाई उजागर… pic.twitter.com/0oFfPlVXZC
Edited by : Nrapendra Gupta

