• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. PM Modi campaigns in Andhra Pradeshs Palnadu
Last Updated : रविवार, 17 मार्च 2024 (21:23 IST)

Lok sabha election 2024 : 4 जून को 400 पार, आंध्रप्रदेश में बोले PM Modi तीसरे कार्यकाल में लेंगे बड़े फैसले

Lok sabha election 2024 : 4 जून को 400 पार, आंध्रप्रदेश में बोले PM Modi तीसरे कार्यकाल में लेंगे बड़े फैसले - PM Modi campaigns in Andhra Pradeshs Palnadu
PM Modi campaigns in Andhra Pradeshs Palnadu : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पलनाडु जिले के बोप्पुडी गांव में राजग की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) क्षेत्रीय आकांक्षाओं को साथ लेकर देश की प्रगति के लिए काम कर रहा है तथा चुनाव के बाद तीसरे कार्यकाल के दौरान देश कई और बड़े फैसले लेगा।
मोदी ने कहा कि कल ही देश में चुनाव का बिगुल बजा है और आज मैं आप सबके बीच हूं। यहां मुझे ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का आशीर्वाद मिल रहा है। त्रिदेवों के इस आशीर्वाद से हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल में देश और भी बड़े निर्णय लेगा। ये संयोग है कि इस बार चुनावों के परिणाम 4 जून को आने वाले हैं। पूरा देश कह रहा है, 4 जून को 400 पार।
मोदी ने कहा कि NDA में हम सबको साथ लेकर चलते हैं, दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी है जिसका एक ही एजेंडा है गठबंधन के लोगों को यूज एंड थ्रो करना। आज कांग्रेस के लोगों को भले ही मजबूरी में INDI गठबंधन बनाना हो लेकिन इनकी सोच वहीं है। लेफ्ट और कांग्रेस केरल में एक दूसरे को क्या कहते हैं।
बंगाल में TMC और लेफ्ट एक दूसरे के लिए क्या-क्या बोलते हैं। पंजाब में कांग्रेस और AAP एक दूसरे के लिए कैसी भाषा बोलते हैं। जो लोग चुनाव से पहले अपने फायदे के लिए ऐसे लड़ते हों वो चुनाव के बाद क्या करेंगे इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। 
ये भी पढ़ें
Bharat Jodo Nyay Yatra का समापन, राहुल गांधी बोले- राजा की आत्मा में ED और EVM