सम्बंधित जानकारी
- राहुल गांधी बोले, कांग्रेस का घोषणापत्र देख घबराए पीएम मोदी
- Live : राहुल गांधी बोले, हमारे क्रांतिकारी घोषणापत्र को देखकर प्रधानमंत्री घबरा गए
- अमेरिका में सरकार ले लेती है 55 फीसदी संपत्ति, कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान पर बवाल
- ओवैसी का ख्वाब, हिजाब वाली महिला बने भारत की PM
- यूपी के कन्नौज से चुनाव लड़ सकते हैं अखिलेश यादव, कटेगा लालू के दामाद का टिकट
सरगुजा में पीएम मोदी बोले, कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी
PM Modi in Chhatisgarh : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के सरगुजा में चुनावी रैली में सैम पित्रोदा के बयान का हवाला देते हुए कहा कि आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। कांग्रेस का पंजा वो भी आपसे लूट लेगा। कांग्रेस का मंत्र है- कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी।
मोदी ने कहा कि शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार ने कुछ समय पहले कहा था कि मिडिल क्लास पर और ज्यादा टैक्स लगाना चाहिए। अब ये लोग इससे भी एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। अब कांग्रेस का कहना है कि वो Inheritance Tax लगाएगी, माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सामाजिक न्याय की हत्या की। उसके इरादे ठीक नहीं है। कांग्रेस की नजर आपकी संपत्ति पर है।
पीएम मोदी ने कहा कि वर्षों पहले, कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रयास किया था। फिर कांग्रेस ने इसे पूरे देश में लागू करने की योजना बनाई। कांग्रेस ने कहा कि SC/ST और ओबीसी का जो कोटा है, उसमें से चुरा कर धर्म के आधार पर कुछ लोगों को आरक्षण दिया जाए। कांग्रेस सिर्फ आपके आरक्षण को ही लूटना नहीं चाहती है, इनके इरादे नेक नहीं हैं। इनके इरादे... संविधान के अनुरूप नहीं हैं, सामाजिक न्याय के अनुरूप नहीं हैं।शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार ने कुछ समय पहले कहा था कि मिडिल क्लास पर और ज्यादा टैक्स लगाना चाहिए। अब ये लोग इससे भी एक कदम और आगे बढ़ गए हैं।
— BJP (@BJP4India) April 24, 2024
अब कांग्रेस का कहना है कि वो Inheritance Tax लगाएगी, माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी।
- पीएम @narendramodi pic.twitter.com/QtvByaeQaq
उन्होंने कहा कि कांग्रेस, हिंसा फैलाने वालों का समर्थन कर रही है, उन्हें शहीद बता रही है। इसी कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता, आतंकवादियों के मारे जाने पर आंसू बहाती हैं। ऐसी ही करतूतों के कारण कांग्रेस देश का भरोसा खो चुकी है।
पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं विकसित भारत कहता हूं, तो कांग्रेस वालों का और दुनिया में बैठी कुछ ताकतों का माथा गरम हो जाता है। अगर भारत शक्तिशाली हो गया, तो कुछ ताकतों का खेल बिगड़ जाएगा।
उन्होंने कहा कि अगर भारत आत्मनिर्भर बन गया, तो कुछ ताकतों की दुकान बंद हो जाएगी। इसलिए वो भारत में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की कमजोर सरकार चाहते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब मैं विकसित भारत कहता हूं, तो कांग्रेस वालों का और दुनिया में बैठी कुछ ताकतों का माथा गरम हो जाता है। अगर भारत शक्तिशाली हो गया, तो कुछ ताकतों का खेल बिगड़ जाएगा। अगर भारत आत्मनिर्भर बन गया, तो कुछ ताकतों की दुकान बंद हो जाएगी। इसलिए वो भारत में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की।
कुछ महीने पहले मैंने आपसे छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का भ्रष्टाचारी पंजा हटाने के लिए आशीर्वाद मांगा था, आपने मेरी बात का मान रखा और भ्रष्टाचारी पंजे को प्रदेश से साफ कर दिया। आज आप सब के आशीर्वाद से सरगुजा की संतान, आदिवासी समाज की संतान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश के सपने को साकार कर रहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta
