1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. microsoft warns india, china can hack loksabha elections through AI

AI के जरिए लोकसभा चुनाव हैक कर सकता है चीन, माइक्रोसॉफ्ट की भारत को चेतावनी

19 अप्रैल से 1 जून तक देश में 7 चरणों में होने है लोकसभा चुनाव

election dates
loksabha election 2024: लोकसभा चुनावों के लेकर देश में सभी दल कमर कस चुके हैं। पीएम मोदी, अमित शाह, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत सभी नेताओं ने प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। इस बीच आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने ब्लॉग पोस्ट में लोकसभा चुनाव 2024 में चीन द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर भारत सरकार को अलर्ट किया है।
माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी रिपोर्ट में कहा भारत में आम चुनाव के दौरान चीन AI टेक्नोलॉजी का मिसयूज कर के चुनाव पर असर डाल सकती है। कंपनी ने चुनाव हैकिंग को लेकर भी चेताया है।
 
कंपनी ने दावा किया कि चीन सरकार से जुड़े साइबर ग्रुप इस साल होने वाले अहम चुनावों को निशाना बनाएंगे। इसमें उत्तर कोरिया की भी भूमिका हो सकती है। ताइवान में राष्ट्रपति चुनाव के बाद चीन इस साल एआई का इस्तेमाल कर अमेरिका, दक्षिण कोरिया और भारत में चुनावों को पलटने का काम कर सकता है।
 
माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि हैकर्स के लिए एआई एक प्रमुख हथियार बन गया है, जो आसानी से वीडियो मॉर्फ कर सकता है। इसकी मदद से आवाज बदली जा सकती है और उन्हें बड़े पैमाने पर सार्वजनिक रूप से शेयर किया जा सकता है।
 
उल्लेखनीय है कि भारत में 19 अप्रैल से लेकर 1 जून तक 7 चरणों में मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
स्थापना दिवस पर पीएम मोदी बोले, भाजपा भारत की पसंदीदा पार्टी, लोग इसे फिर चुनेंगे