1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. election commission scolds mallikarjun kharge

निर्वाचन आयोग ने मल्लिकार्जुन खरगे को लगाई फटकार, वोटिंग आंकड़ों में देरी पर उठाए थे सवाल

election commission
Election commission : निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लोकसभा चुनाव में बाधा डालने के लिए फटकार लगाई है। आयोग ने उनके बयानों को चुनाव संचालन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर आक्रामकता करार दिया। 
 
निर्वाचन आयोग ने कुप्रबंधन, मतदान प्रतिशत का आंकड़ा जारी करने में देरी संबंधी खरगे के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने खरगे के आरोपों को निराधार और बिना तथ्य वाला बताया।
 
मतदान प्रतिशत आंकड़े को लेकर अपने सहयोगी दलों को खरगे द्वारा लिखे गए पत्र पर निर्वाचन आयोग ने कहा कि कांग्रेस के अतीत, वर्तमान के गैर-जिम्मेदाराना बयान परेशान करने वाले। आयोग ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का मतदान प्रतिशत आंकड़े पर विपक्षी नेताओं को लिखा गया पत्र पूर्वाग्रहपूर्ण विमर्श। 
 
उल्लेखनीय है कि खरगे ने सात मई को इंडी गठबंधन के नेताओं को पत्र लिखा था। इसमें निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए मतदान के आंकड़ों पर सवाल उठाए थे। पत्र में खरगे ने विपक्षी गठबंधन के नेताओं से अपील की थी कि वे ऐसी धांधलियों के खिलाफ आवाज उठाएं।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
CM योगी बोले, आतंकियों की पैरवी करने वालों को राम मंदिर बुरा ही लगेगा