सम्बंधित जानकारी
- बिहार में परिवार ने पहले किया मतदान, बाद में मां का अंतिम संस्कार
- Bihar Lok Sabha Election Result 2024 Live : बिहार लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम
- Weather Update : बिहार में भीषण गर्मी का कहर, 10 मतदान कर्मियों समेत 14 की मौत, 8 जून तक स्कूल रहेंगे बंद
- Weather Updates: भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, बिहार में 44 और ओडिशा में 10 लोगों की मौत
- Monsoon Update 2024 : केरल-पूर्वोत्तर में एक साथ पहुंचा मानसून, UP-बिहार समेत इन राज्यों में समय से पहले होगी झमाझम बारिश
Bihar Exit Poll : क्या बिहार में BJP को भारी पड़ेगा नीतीश कुमार का साथ
Bihar Exit Poll : लोकसभा चुनाव 2024 का 7वें चरण का चुनाव संपन्न होने के साथ ही अब इंतजार 4 जून का है, जब परिणाम आएंगे। इससे पहले न्यूज एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आए हैं। अधिकतर एग्जिट पोल के रुझानों में सामने आया है कि भाजपा नीत एनडीए गठबंधन 400 का आंकड़ा पार कर जाएगा। बिहार के एग्जिट पोल चौंकाने वाले हैं। नीतीश का साथ लेकर भाजपा ने दावा किया था कि वह 40 सीट जीतकर क्लीन स्वीप करेगी, लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है।
'आजतक एक्सिस माई इंडिया' के एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को 40 में से 29-33 सीटें मिलती दिख रही है जबकि INDIA गठबंधन को 7-10 सीटें मिल सकती है। एबीपी सी-वोटर का एग्जिट पोल में एबीपी सी-वोटर ने बिहार में एनडीए को 34 से 38 सीटें दी हैं। इंडी गठबंधन को बिहार में 03 से 5 सीटें मिल सकती हैं। अब चुनाव के बाद एग्जिट पोल में INDIA गठबंधन को लाभ होता दिखाई दे रहा है।
बिहार में अगर NDA नुकसान हो रहा है तो इसका कारण क्या नीतीश कुमार का साथ है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नीतीश ने राजद का साथ छोड़कर एनडीए का दामन था लिया था। बिहार में 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 17, जनता दल यूनाइटेड ने 16, लोक जनशक्ति पार्टी ने 6 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती थी।
लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल का खाता नहीं खुला था। बिहार में कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। अब यह 4 जून को ही स्पष्ट हो पाएगा कि सुशासन बाबू भाजपा के लिए कितने लकी साबित होते हैं। वेबदुनिया न्यूज
