Hanuman Chalisa

राजीव कुमार को महंगी पड़ी कांग्रेस की 'न्याय स्कीम' पर टिप्पणी, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

Updated: बुधवार, 27 मार्च 2019 (10:58 IST)
नई दिल्ली। भारतीय चुनाव आयोग ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार को नोटिस भेजा है। राजीव कुमार ने कांग्रेस पार्टी द्वारा न्याय योजना के तहत गरीबों के खातों में 72 हजार रुपए सालाना देने की घोषणा पर सवाल उठाए थे। आयोग ने राजीव कुमार से उनकी टिप्पणी पर सफाई मांगी है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस की ओर से आगामी लोकसभा चुनाव के पहले किए गए एक वादे पर टिप्पणी की थी।
 
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को ऐलान किया था कि अगर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जीती तो देश के 20 फीसदी यानी 5 करोड़ गरीबों को प्रति माह 6,000 रुपए दिए जाएंगे। कांग्रेस ने इसे 'न्याय यानी न्यूनतम आय योजना' का नाम दिया है। 
 
कांग्रेस के इस चुनावी वादे को लेकर नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा था कि यह योजना कभी लागू नहीं होगी। उन्होंने ट्वीट किया था, 'यह सच है कि चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पहले भी लोगों से चांद का वादा कर चुकी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने एक स्कीम का ऐलान किया है कि जो राजकोषीय अनुशासन को तोड़ देगा। इससे काम न करने का चलन बढ़ेगा। यह कभी लागू नहीं हो सकता।'  

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

जाते-जाते फिर मेहरबान हुआ मानसून! यूपी-एमपी और गुजरात समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश, IMD का नया अलर्ट

बेंगलुरु के 90 अस्‍पतालों में कैंसर की नकली दवाएं सप्‍लाय, 5 करोड़ का माल जब्‍त, SIT ने बताया कैसे होता रहा खेल?

खाड़ी में बदलता ताकत का संतुलन, यमन युद्ध से सऊदी अरब पर बढ़ा संकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

अगला लेख