manglik dosh calculator
✕

भाजपा नेता रघुनंदन शर्मा का शर्मनाक बयान, आपराधिक मानसिकता के व्यक्ति थे करकरे

Updated: गुरुवार, 2 मई 2019 (09:05 IST)
भोपाल। शहीद हेमंत करकरे पर भाजपा नेताओं के विवादास्पद बयानों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। साध्वी प्रज्ञा के आपत्तिजनक बयान से शुरू हुआ सिलसिला सुमित्रा महाजन से होते हुए रघुनंदन शर्मा तक आ पहुंचा है।
 
पूर्व भाजपा सांसद और नेता रघुनंदन शर्मा ने एक शर्मनाक बयान देते हुए मुंबई एटीएस के चीफ रहे शहीद हेमंत करकरे को आपराधिक मानसिकता का व्यक्ति बताया है।
 
भोपाल संसदीय सीट से बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने हेमंत करकरे पर विवादित बयान दिया था और इसपर विवाद खड़ा होने के बाद उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया था। चुनाव आयोग ने इस मामले में सख्‍त कार्रवाई करते हुए उन पर 72 घंटों के लिए चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी है।
 
प्रज्ञा ठाकुर के इसी बयान के बारे में बात करते हुए रघुनंदन शर्मा ने बुधवार को कहा कि यह सही है कि हेमंत करकरे अपना कर्तव्य निभाते हुए शहीद हो गया, इसमें कोई दो मत नहीं लेकिन कर्तव्य पर रहते हुए जो जुल्म किया, उस जुल्म का तो वह अपराधी है। कर्तव्य निभाते हुए वह शहीद हुआ तो कर्तव्य निभाते हुए आपराधिक मानसिकता सामने प्रकट हुई है।
 
उन्होंने कहा कि करकरे ने एक महिला-साध्वी को अमानवीय और बर्बर कष्ट दिया, जिससे सारा हिंदू समाज उद्वेलित था। इसमें छुपी हुई बात कौन-सी है। अगर ऐसे शब्द प्रकट होते हैं तो कांग्रेस उसे मुद्दा बनाती है।
 
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बाद लोकसभा अध्यक्ष और इंदौर से वर्तमान सांसद सुमित्रा महाजन ने मुंबई आतंकवादी हमले के दौरान शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा था कि महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के प्रमुख के रूप में करकरे की भूमिका संदेह से परे नहीं थी।
 
उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में आतंकवादियों ने हमला किया था। इन आतंकवादियों का मुकाबला करते हुए हेमंत करकरे शहीद हुए थे।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

'भारत चाहे तो पल भर में कर सकता है सर्जिकल स्ट्राइक, पाकिस्तान भी नहीं बचा पाएगा'... बांग्लादेश के रिटायर्ड मेजर ने खोली अपने ही देश की सैन्य पोल!

परिसीमन-महिला आरक्षण से बदलेगी मध्यप्रदेश की सियासत, इंदौर-भोपाल सहित महानगरों का होगा सियासी दबदबा?

जिस भारतीय AI kid की पुतिन ने की तारीफ वो 5 लाख लोगों को सिखा चुका है AI, रूस भी हुआ भारतीय दिमाग का कायल

लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ पदयात्रा: विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा- कांग्रेस से जनतंत्र को खतरा

गुजरात की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: राज्य में कुल 4.48 करोड़ से अधिक मतदाता, 26 दिसंबर तक नाम जोड़ने और सुधार का मौका

अगला लेख