Daily Horoscope
✕

पीएम मोदी ने किया साध्वी प्रज्ञा को टिकट देने का समर्थन, कहा- राहुल सोनिया भी तो जमानत पर बाहर

Updated: शनिवार, 20 अप्रैल 2019 (10:37 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के मामले में आरोपी रह चुकीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भोपाल से लोकसभा का टिकट दिए जाने को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी तो जमानत पर बाहर हैं।
 
पीएम मोदी ने शुक्रवार को अंग्रेजी न्यूज़ चैनल 'टाइम्स नाउ' को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार बनाया जाना उन लोगों के लिए 'सांकेतिक' उत्तर है जो हिंदू संस्कृति को 'आतंकवादी' कहते हैं।

मोदी ने कहा कि समझौता एक्सप्रेस का फैसला आया तो सत्य सामने आ गया। बिना सबूत के दुनिया में जिस संस्कृति ने वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश दिया उसे ही आतंकवादी कह दिया। ये कांग्रेस को महंगा पड़ने वाला है।
 
उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी का बयान उस दिन आया है जब प्रज्ञा ठाकुर ने यह कहकर विवाद पैदा कर दिया था कि 26/11 मुबंई हमले में आईपीएस ऑफीसर हेमंत करकरे की मौत इसलिए हुई थी, क्योंकि उन्होंने हेमंत करकरे को श्राप दे दिया था। कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों ने प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान का विरोध किया, जिसके बाद उन्होंने अपने इस बयान को यह कहकर वापस ले लिया था कि विपक्षियों को इससे फायदा होगा।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख