suvichar

पश्चिम बंगाल के विकास में ममता गतिरोधक: मोदी

Updated: बुधवार, 3 अप्रैल 2019 (15:29 IST)
सिलिगुड़ी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर पश्चिम बंगाल के विकास में गतिरोधक होने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की बेहतरी के लिए उन्हें जाना होगा।
 
मोदी ने कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर उसे भी निशाने पर लेते हुए कहा कि सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम (आफ्सपा) की कुछ उपधाराओं की समीक्षा की बात चल रही है, जो आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षा बलों के लिए ढाल की तरह काम करता है।
 
मोदी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर पाकिस्तान से हमदर्दी रखने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि वह (कांग्रेस) हमारे सुरक्षाबलों को असहाय बनाना चाहती है, उनके हाथ-पांव बांधना चाहती है।
 
प्रधानमंत्री ने चुनाव की घोषणा के बाद ममता बनर्जी के गढ़ में पहली रैली करते हुए उनपर आरोप लगाया कि दीदी (ममता बनर्जी) पश्चिम बंगाल के विकास में गतिरोधक हैं।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि ममता ने गरीबों के उत्थान से जुड़ी केंद्र की कई योजनाओं को रोक दिया है। मोदी ने कहा कि 'गतिरोधक दीदी' ने पश्चिम बंगाल के लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं लेने दिया। 
 
प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि यह गतिरोधक हट जाए ताकि विकास को गति मिल सके।' (भाषा) 

Show comments

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Election Commission SIR विवाद : चुनाव आयोग ने क्यों दी सफाई, किस मामले को लेकर मचा है घमासान, केजरीवाल बोले- ज्ञानेश कुमार पर चले देशद्रोह का केस

यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क से फोन-पे और गूगल-पे को फायदा कैसे?

सभी देखें

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

इंदौर के पाटनीपुरा पर गिरा होर्डिंग, वाहन के टकराने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Asian Games में देवास के जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

अगला लेख