biodatamaker
✕

श्रीलंका में धमाकों पर पीएम मोदी बोले, संकट की इस घड़ी में भारत पड़ोसी देश के साथ

Updated: रविवार, 21 अप्रैल 2019 (16:06 IST)
चित्तौड़गढ़। श्रीलंका में रविवार को हुए श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों में बड़ी संख्या में नागरिकों के हताहत होने पर संवेदना जताते हुए भारत ने कहा है कि वह संकट की इस घड़ी में अपने पड़ोसी देश के साथ खड़ा है और हर तरह की मदद को तैयार है।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते यह बात कही। उन्होंने श्रीलंका के ताजा घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि आज (रविवार को) श्रीलंका में जो कुछ भी हुआ है, भारत पूरी मजबूती के साथ श्रीलंकावासियों के साथ खड़ा है। संकट की इस घड़ी में भारत, श्रीलंका की जो भी मदद कर सकता है, हर मदद के लिए तैयार है। इसके साथ ही मोदी ने बम धमाकों में अपने परिजनों को खोने वाले वाले लोगों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की।
 
मोदी ने उपस्थित जनसमूह से यह भी अपील की कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए उनके हाथ मजबूत करें। मोदी ने कहा कि आप सब जब वोट देने जाएंगे, कमल के बटन पर दबाएंगे तो मन में यह भी तय करिए कि आप बटन दबा रहे हैं आतंकवाद को खत्म करने लिए। आपकी एक अंगुली में ताकत है। आप कमल के निशान पर बटन दबाएंगे, तो आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की मुझे ताकत मिलेगी। (भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख