1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Police chief warning before Srilanka serial blasts

श्रीलंका में सीरियल ब्लास्ट, धमाकों से पहले पुलिस प्रमुख ने दी थी आत्मघाती हमले की चेतावनी

Srilanka bomb blast
कोलंबो। श्रीलंका में रविवार को हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों से 10 दिन पहले देश के पुलिस प्रमुख ने चेतावनी जारी करके कहा था कि आत्मघाती हमलावर 'अहम गिरजाघरों' को निशाना बना सकते हैं। पुलिस प्रमुख पी. जयसुंदरा ने 11 अप्रैल को एक गुप्तचर चेतावनी शीर्ष अधिकारियों को भेजी थी।
 
इस अलर्ट में कहा गया था कि एक विदेशी खुफिया एजेंसी ने जानकारी दी है कि एनटीजे (नेशनल तोहिद जमात) अहम गिरजाघरों और कोलंबो में भारतीय उच्चायोग पर फिदायीन हमले की योजना बना रहा है। एनटीजे श्रीलंका का कट्टरपंथी मुस्लिम संगठन है। पिछले साल बुद्ध प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने में इस संगठन का नाम सामने आया था।

पूरे देश में कर्फ्यू, सोशल मीडिया बैन : श्रीलंका की सरकार ने रविवार को शाम छह बजे से सोमवार की सुबह छह बजे तक समूचे देश में कर्फ्यू घोषित कर दिया। इस बीच देश में सोशल मीडिया पर भी अस्थाई रूप से पाबंदी लगा दी गई है। 
 
श्रीलंका में रविवार को हुए सिलसिलेवार 8 बम विस्फोटों में 207 लोगों की मौत हो गई और 400 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हमलावरों ने 3 गिरजाघरों के अलावा 3 होटलों को भी निशाना बनाया। 
अगला लेख
श्रीलंका हमला : दुनिया की मशहूर हस्तियों ने की आतंकी हमले की निंदा, लोगों से शांति की अपील