sundarkand
✕

लाखों लोग पासवर्ड के तौर पर कर रहे हैं '123456' का इस्तेमाल

Updated: रविवार, 21 अप्रैल 2019 (15:36 IST)
लंदन। हाल ही में किए गए एक अध्ययन में पता चला है कि लाखों लोग अब भी संवेदनशील अकाउंट्स पर आसानी से याद रखने वाले पासवर्ड जैसे कि '123456' और 'क्वर्टी' का इस्तेमाल कर रहे हैं। की-बोर्ड में अक्षरों की पहली पंक्ति में एकसाथ लिखे 5 अक्षर (क्यू, डब्ल्यू, ई, आर, टी) 'क्वर्टी' शब्द बनाते हैं।
 
ब्रिटेन के राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा केंद्र (एनसीएससी) के अध्ययन में यह बात पता चली है जिससे लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। एनसीएससी ने कहा कि लोगों को मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करने के लिए 3 रैंडम लेकिन याद रहने वाले अक्षरों का इस्तेमाल करना चाहिए।
 
अध्ययन में पाया गया कि 2.3 करोड़ से अधिक पासवर्ड्स में शीर्ष पर 123456 है। दूसरा सबसे लोकप्रिय पासवर्ड 123456789 पाया गया। इन दोनों ही पासवर्ड्स में सेंध लगाना मुश्किल काम नहीं है जबकि अन्य 5 शीर्ष पासवर्ड्स में 'क्वर्टी' पासवर्ड और '1111111' शामिल हैं।
 
बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार पासवर्ड में इस्तेमाल किए जाने वाले आम नाम हैं एश्ले। इसके बाद माइकल, डेनियल, जेसिका और चार्ली नाम पाए गए। एनसीएससी के तकनीक निदेशक इयान लेवी ने कहा कि जो लोग जाने पहचाने शब्दों या नामों वाले पासवर्ड इस्तेमाल करते हैं, उनके अकाउंट्स हैक होने का खतरा ज्यादा रहता है। (भाषा)

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख