गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Big jolt to congress before loksabha election, Alpesh Thakor can join BJP
Written By
Last Modified: गुरुवार, 7 मार्च 2019 (14:14 IST)

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, अल्पेश ठाकोर हो सकते हैं भाजपा में शामिल

Alpesh Thakor
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को गुजरात में बड़ा झटका लग सकता है। खबर है कि ठाकोर सेना प्रमुख और कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं। 
 
जानकारी के मुताबिक अल्पेश को राज्य की भाजपा सरकार में सीधे मंत्री बनाया जा सकता है। इतना ही नहीं ठाकोर के साथ कुछ और कांग्रेस विधायक भाजपा के पाले में आ सकते हैं। 
 
बताया जा रहा है कि इन दिनों अल्पेश ठाकोर कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने पार्टी पर खुद को अलग-थलग करने का आरोप लगाया था। हालांकि अल्पेश ने इस बारे में अभी खुलकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही वे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। 
 
राजनीति के जानकारों का मानना है कि यदि ठाकोर भाजपा में शामिल होते हैं आगामी लोकसभा चुनाव में केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा को काफी फायदा मिल सकता है। क्योंकि राज्य कुछ इलाकों में ठाकोर मतदाता निर्णायक स्थिति में हैं।