suvichar
✕

आप ने 7 में से 6 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी तय किए, कांग्रेस से गठबंधन नहीं

Updated: रविवार, 3 मार्च 2019 (00:45 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के साथ गठबंधन की अटकलों को विराम देते हुए आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 7 सीटों में से 6 पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शनिवार को कर दी। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 7वीं सीट पर पार्टी के प्रत्याशी का नाम जल्द घोषित किया जाएगा।
 
उन्होंने ट्वीट किया कि बधाई और शुभकामनाएं। 7वें उम्मीदवार का ऐलान जल्द किया जाएगा। इस बार दिल्ली वालों को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलेगा। आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने यहां बताया कि पूर्वी दिल्ली से आतिशी चुनाव लड़ेंगी। उत्तर-पश्चिम दिल्ली से गुग्गन सिंह, दक्षिण दिल्ली से राघव चड्ढा, उत्तर-पूर्व सीट से दिलीप पांडेय, चांदनी चौक से पंकज गुप्ता और नई दिल्ली सीट से ब्रजेश गोयल चुनाव लड़ेंगे। राय के मुताबिक पश्चिम दिल्ली सीट से उम्मीदवार की घोषणा जल्द की जाएगी। इन सभी 6 उम्मीदवारों को पहले ही संबंधित लोकसभा सीटों का प्रभारी नियुक्त कर दिया गया था।
 
राय ने कहा कि पिछले महीने राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के आवास पर प्रस्तावित 'महागठबंधन' के नेताओं की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी के साथ अपनी पार्टी के गठजोड़ की पेशकश खारिज कर दी थी और इसके लिए उन्होंने दिल्ली इकाई के नेताओं की आपत्ति का हवाला दिया था। दिल्ली कांग्रेस ने शुक्रवार को अपनी बैठक में पार्टी आलाकमान को यह बताने का फैसला किया था कि वह दिल्ली में आप से किसी भी तरह के गठजोड़ के खिलाफ है। बैठक में दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने भी भाग लिया था।
 
राय ने कहा कि हम गठबंधन चाहते थे लेकिन जिस तरह शीला दीक्षित ने इससे मना कर दिया, हमें लगा कि अब चुनाव नजदीक होने की वजह से समय नहीं बचा है। आम आदमी पार्टी को अब भी लगता है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ विपक्ष का एक ही उम्मीदवार होना चाहिए। (भाषा)

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख