1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. खास खबरें
  4. Digvijay Singh Loksabha election

दिग्विजय लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, इन तीन सीटों में एक से उतरने की चर्चा

Digvijay Singh
भोपाल। मध्यप्रदेश में पंद्रह साल बाद कांग्रेस को सत्ता में वापसी कराने में अहम भूमिका निभाने वाले दिग्विजयसिंह अब लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान खुद दिग्विजयसिंह ने इंदौर में मीडिया से बात करते हुए किया। 
 
दिग्विजय ने कहा कि पार्टी जहां से कहेगी, वे लोकसभा चुनाव लड़ने को लिए तैयार है। सिंह इंदौर, भोपाल और राजगढ़ में से किसी एक सीट से चुनाव लड़ सकते है, वहीं इंदौर में मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय ने कहा कि इंदौर की वर्तमान सांसद सुमित्रा महाजन को हराना कोई मुश्किल नहीं है।
 
दिग्विजयसिंह को भोपाल से भी चुनाव लड़ने की अटकलें भी लगाई जा रही है। बीजेपी के गढ़ भोपाल में सेंध लगाने को लिए पार्टी इस बार किसी बड़े चेहरे को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में है।

दिग्विजय के राजगढ़ सीट से भी चुनाव लड़ने की भी चर्चा है, जो किसी समय कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है। सिंह राजगढ़ सीट से दो बार सांसद रह चुके हैं, वहीं दिग्विजय के भाई लक्ष्मणसिंह चार बार सांसद रह चुके हैं। वर्तमान में राजगढ़ सीट पर बीजेपी का कब्जा है और रोडमल नागर इस सीट से सांसद हैं। 
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें