मीन लग्न की विशेषताएँ
मीन लग्न हेतु शुभाशुभ ग्रह
|
शुभ ग्रह : चंद्रमा पंचमेश होकर तथा मंगल नवमेश व द्वितीयेश बनकर अति शुभ होते हैं। इनकी दशा-महादशा फलदायक होती है। अत: इन पर पाप प्रभाव नहीं होना चाहिए।
अशुभ ग्रह : बुध, शुक्र, शनि व सूर्य इस लग्न के लिए अशुभ प्रभाव देते हैं व इनकी महादशाएँ कष्टकारी होती हैं अत: इन ग्रहों का जप-दान करना चाहिए।
तटस्थ ग्रह : बृहस्पति इस लग्न के लिए दो केंद्रों के स्वामी होकर तटस्थ हो जाते हैं।
शुभ रंग : सफेद, लाल, पीला
शुभ अंक : 2, 9
शुभ वार : सोमवार, गुरुवार
इष्ट देव : विष्णु
शनिवार को नया काम नहीं करना चाहिए। इस लग्न के लोगों को सिंह, तुला, मकर राशि लग्न से विवाह संबंधों से बचना चाहिए।

