Astrology and Horoscope | कुंडली बताए, कैसा करियर बनाएं
कुंडली से जानें जीवन में क्या बनेंगे आप?
एक सामान्य अनगढ़ पत्थर को देखकर क्या सोचेंगे? किन्तु एक मूर्तिकार पत्थर को दूर से देखकर ही उसकी क्षमता और संभावना को बता सकता है। वह तुरंत कह देगा कि इस पत्थर से कौन-सी मूर्ति प्रकट हो सकती है।
बिल्कुल ऐसा ही सटीक गणित एक जानकार ज्योतिषी का होता है, जो इंसान की कुंडली देखकर तुरंत उसका संभावित किन्तु अचूक भविष्य बता देता है।
कुंडली को देखकर किसी के सफलतम करियर की दिशा बता देना ज्योतिष के लिए पूरी तरह संभव है। यह कैसे होता है, आइए देखें :-

FILE |
सूर्य और मंगल सोच और साहस के परम शुभ ग्रह माने गए हैं। सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह कहा गया है और शोधपरक, आविष्कारक, रचनात्मक क्षेत्र से संबंधित कार्यों में इनका खास दखल रहता है। मशीनरी अथवा वैज्ञानिक कार्यों की सफलता सूर्यदेव के बगैर संभव ही नहीं है।
जब यही सूक्ष्म कार्य मानव शरीर से जुड़ जाता है तो शुक्र का रोल आरंभ हो जाता है, क्योंकि मेडिकल एस्ट्रोलॉजी में शुक्र तंत्रिका तंत्र विज्ञान के कारक हैं। यानी शुक्र को न्यूरोलॉजी और गुप्त रोग का ज्ञान देने वाला माना गया है। सजीव में शुक्र का रोल अधिक रहता है और निर्जीव में सूर्य का रोल अधिक रहता है।
आगे पढ़ें.....