कन्या लग्न की विशेषता
कन्या लग्न हेतु शुभाशुभ ग्रह
|
शुभ ग्रह : शुक्र धनेश व नवमेश तथा बुध लग्नेश व दशमेश होकर प्रबल कारक बन जाते हैं। इनकी शुभ स्थिति दशा-महादशा में प्रबल सुखकारक होती है। यदि ये ग्रह अशुभ हों तो इनका उपाय करना चाहिए।
अशुभ ग्रह : बृहस्पति, चंद्रमा व मंगल इस लग्न के लिए अति अशुभ है। मंगल दशा में मारकेश है अत: इनकी दशा-महादशा में सावधानी रखते हुए योग्य उपाय करते रहना चाहिए।
तटस्थ ग्रह : सूर्य और शनि इस लग्न के लिए तटस्थ (निष्क्रिय) ग्रहों का काम करते हैं।
इष्ट देव : गणपति
रत्न : पन्ना
रंग : हरा, सफेद
तारीख, वार : 5, 6, 7 बुधवार, शुक्रवार
इस लग्न के व्यक्तियों को धनु, मीन, मेष व कर्क राशि लग्न के लोगों से विवाह करने से बचना चाहिए। इन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर होता है अत: खानपान का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।

