सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Virender Sehwag’s son Aaryavir smashes double century in Cooch Behar Trophy
Written By WD Sports Desk
Last Updated : शुक्रवार, 22 नवंबर 2024 (14:29 IST)

सहवाग के बेटे आर्यवीर कूच बिहार ट्रॉफी में तिहरे शतक से सिर्फ 3 रन से चुके

Aaryavir Sehwag Double Century hindi news
Aaryavir Sehwag Double Century :  भारत के महान बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने को यहां मेघालय के खिलाफ अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी (Cooch Behar Trophy) में दिल्ली के लिए 229 गेंद में नाबाद 200 रन की पारी खेली।
 
अर्णव बुग्गा के साथ पारी का आगाज करने उतरे आर्यवीर ने अपनी इस विशेष पारी के दौरान 34 चौके और दो छक्के जमाए। बुग्गा ने 108 गेंद में 114 रन की पारी खेली।
 
मेघालय के 260 रन के जवाब में दिल्ली ने दूसरे दिन स्टंप तक 81 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 468 रन बना लिए।

आर्यवीर दिन का खेल समाप्त होने तक धन्य नकरा के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। धन्य 98 रन बनाकर खेल रहे हैं।
 
कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 आयु वर्ग के लिए भारत की प्रमुख बहु-दिवसीय घरेलू प्रतियोगिता है। (भाषा)

 
ये भी पढ़ें
IND vs AUS : एक दिन में गिरे 17 विकेट, बुमराह के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हुए ढेर