सम्बंधित जानकारी
- जब करण जौहर ने अनुष्का शर्मा को बताया था 'देश की बहू', वायरल हो रहा वीडियो
- टेस्ट ओपनर शुभमन गिल ने इंग्लैंड की पिचों पर बल्लेबाजी के लिए बनाई यह योजना
- WTC फाइनल में धोनी का यह रिकॉर्ड तोड़ेंगे कोहली, जीत पर पीछे छोड़ देंगे इस पूर्व कप्तान को
- विराट कोहली को बचपन में क्रिकेट सिखाने वाले कोच सुरेश बत्रा का निधन
- आयरलैंड की ओर से खेला वनडे विश्वकप, इंग्लैंड की ओर से 'एशेज', अब इस गेंदबाज ने लिया संन्यास
दाढ़ी में विराट कोहली का नया लुक हो गया वायरल, ऐसे बने मीम्स
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और बल्लेबाजी की रीढ़ विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार अपनी बल्लेबाजी या चपल फील्डिंग के लिए नहीं बल्कि अपने नए लुक के लिए। विराट कोहली का नया लुक ट्विटर पर काफी वायरल हुआ।
विराट कोहली के इस लुक में उनका लगभग आधा चेहरा दाढ़ी से बढ़ा हुआ है। ऐसे नहीं है कि यह पहली मर्तबा है कि विराट कोहली ने पहली बार दाढ़ी रखी हो, इससे पहले भी उन्होंने दाढ़ी रखकर मैदान और घर के बाहर फोटो खिंचाए हैं। लेकिन इतनी लंबी दाढ़ी में पहली बार विराट कोहली दिखे हैं जिससे उनके फैंस आशचर्य चकित रह गए।
ट्वटिर पर विराट के फैंस ने कई प्रतिक्रिया दी। इसमें सर्वाधिक पसंद किया गया ट्वीट एक ट्विटर हैंडल पकचिकपक राजाबाबू ने किया जो काफी पसंद किया गया। इस हैंडल ने विराट का फोटो ट्वीट करके लिखा कि -
विराट कोहली एक इंजीनियर नजर आ रहे हैं जो लड़कियों को आकर्षित करने के लिए वो लम्हे गाना गिटार पर बजाते हैं और सिगरेट की दुकान पर जिसकी लंबी बकाया राशि है। जब वह घर से निकलते हैं तो बॉक्सर शॉर्ट्स में निकलते हैं।
Virat Kohli looks like that engineer from a service based company who plays Woh Lamhe on guitar to impress girls, has a long running account on all the local cigarette shops, and goes out of the house wearing boxer shorts. pic.twitter.com/gXJlvyXN2A
— Pakchikpak Raja Babu (@HaramiParindey) May 24, 2021
इसके अलावा भी कई ऐसे ट्वीट्स देखने को मिले जो बहुत मजेदार थे। जैसे कि
Virat kohli new look inspired by #MoneyHeist professor #AlvaroMorte pic.twitter.com/EoJ4ClqQ1g
— Abhimanyu (@creatorbala_) May 24, 2021
How many of you can relate? #ViratKohli #NewLook #CricFit pic.twitter.com/w5NuBvq0Zt
— CricFit (@CricFit) May 25, 2021
— Mandar Dhavale (@dhavale_mandar) May 24, 2021
New look awesome @imVkohli pic.twitter.com/8JRHK0Zyy6
— Immanuel Rudhrakshan (@IMMANUEL_0333) May 24, 2021
New look of @imVkohli is getting viral on social media. Is it for real? pic.twitter.com/3zZ0uSONsy
— Vipul Madkaikar (@vipul_madkaikar) May 24, 2021
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को अगले महीने 18 जून से साउथम्पटन के एजेस बोल मैदान पर आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भिड़ना है। विराट यह लुक इस मैच तक कायम रखते हैं या नहीं यह तो वह ही बता सकते हैं।
अपनी फिटनेस के लिए मशहूर विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे के लिए कसरत करनी भी शुरु कर दी है। भारतीय टीम की शुक्रवार को अनिवार्य क्वारंटीन अवधि शुरू हो गई है। मुंबई और उसके आसपास रहने वाले खिलाड़ियों को छोड़ कर टेस्ट टीम के अन्य सभी सदस्य क्वारंटीन में चले गए हैं। वहीं पहले से ही मुंबई में रह रहे सदस्य 24 मई को क्वारंटीन में आएंगे।
बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक सोमवार को बायो बबल से जुड़े विराट कोहली पहले से बायो बबल में जुड़े खिलाड़ियों से नहीं मिल सकेंगे। उन्हें 7 दिनों के क्वारंटाइन से गुजरना पड़ेगा। इस दौरान सभी सुविधाएं उनको अपने कमरे में मुहैया करवाई जाएगी।
बोर्ड को यह पता है कि जिम के बिना विराट कोहली रह नहीं सकते तो इसके लिए पूरे इंतजाम किए हैं जिससे विराट कोहली को अपने कमरे में ही वर्कआउट करने में परेशानी महसूस ना हो। (वेबदुनिया डेस्क)
