1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Virat Kohli's childhood coach suresh batra passed away

विराट कोहली को बचपन में क्रिकेट सिखाने वाले कोच सुरेश बत्रा का निधन

विराट कोहली
विराट कोहली क्रिकेट जगत के बेताज बादशाह है। इस युग में उनकी बल्लेबाजी के आस पास भी कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं फटकता। विराट कोहली को इस साल पिता बनने की खुशी मिली लेकिन आज उनके लिए एक बुरी खबर आ रही है। 
 
विराट कोहली के बचपन के कोच सुरेश बत्रा का निधन हो गया है। उनकी उम्र 53 बताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह पूजा अर्चना करने के बाद अचानक गिर गए।
 
वरिष्ठ खेल पत्रकार विजय लोकपल्ली ने यह जानकारी ट्वीट कर के दी। ट्वीट में उन्होंने कैप्शन में लिखा कि सुरेश बत्रा (धारी वाली टी-शर्ट वाले) जिन्होंने युवा विराट कोहली को कोचिंग दी उनका निधन हो गया। पूजा करने के बाद वह गिर गए। वह मेरे छोटे भाई की तरह थे और मैं उन्हें 1985 से जानता था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
 
विराट कोहली ने अपने शुरुआती दौर में वेस्ट दिल्ली क्रिहकेट अकेडेमी में उनसे क्रिकेट के गुर सीखे थे। इस अकेडमी में मुख्य कोच राजकुमार शर्मा थे और असिस्टेंट कोच सुरेश बत्रा थे।
 
9 साल की उम्र से ही विराट ने इन दोनों के दिशा निर्देश पर खेलना शुरु किया था। एक बार सुरेश बत्रा के सामने विराट ने छक्का मारा था जिससे वह भौंचक्के हो गए थे। 
अगला लेख
बांग्लादेश-श्रीलंका जैसी कमजोर टीमों के खिलाड़ियों के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड जीतने का बेहतरीन मौका