1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. virat kohli anushka sharma karwa chauth 2018 pics

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ मनाया पहला करवाचौथ, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

Anushka Sharma
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने शादी के बाद पति विराट कोहली के साथ पहला करवाचौथ मनाया। इस त्योहार की तस्वीरें दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट की हैं। 
 
विराट और अनुष्का की ये तस्वीरें उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का रिसेप्शन के बाद एक बार फिर से मांग में सिंदूर भरे दिखाई दे रही हैं। 
विराट और अनुष्का ने देर रात सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें पोस्ट की इसके बाद फैन्स ने इन्हें लाइक किया। इन तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं।
 
अनुष्का शर्मा ने बोहद रोमांटिक कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा है- "मेरा चांद, मेरा सूरज, मेरा तारा, मेरा सब कुछ.. सभी को करवाचौथ की शुभकामनाएं। (Photo Courtesy: instagram.com)
अगला लेख
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में रविवार को भारत और पाकिस्तान में होगा खिताबी मुकाबला