dharma sangrah
✕

उमेश यादव ने लिया 150वां टेस्ट विकेट, उनसे आगे हैं सिर्फ यह भारतीय पेसर्स (वीडियो)

Updated: शुक्रवार, 3 सितम्बर 2021 (16:54 IST)
ओवल पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट में गुरुवार की शाम और शुक्रवार की सुबह भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव के नाम रही। उन्होंने अपने इरादे तो कल शाम को इस टेस्ट में 3 शतक जमा चुके जो रूट की गिल्लियां बिखेर कर ही दिखा दिए थे।

उमेश यादव ने पिछले 10 साल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उतार-चढ़ाव भरे करियर के बावजूद खेल में बने रहने का श्रेय अपनी ‘बेजोड़ मानसिक मजबूती’ को दिया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 257 विकेट हासिल कर चुके विदर्भ के 34 साल के तेज गेंदबाज उमेश को नहीं लगता कि उन्हें लेकर टेस्ट विशेषज्ञ की जो धारणा बन रही है उस बारे में जवाब देने की जरूरत है क्योंकि क्रिकेट से दूर जो समय बिताया जा रहा है उसका इस्तेमाल अपने कौशल को निखारने और मुकाबले के लिए तैयार रहने में किया जाना चाहिए।

उमेश यादव भारत की ओर से 48 टेस्ट में 151 और 75 वनडे में 106 विकेट ले चुके हैं। (वेबदुनिया डेस्क)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख