सम्बंधित जानकारी
- मैच प्रिव्यू: चौथे टेस्ट के लिए दोनों टीमें सुलझा रही हैं टीम कॉम्बिनेशन की पहेली
- जीत के बाद चौथे टेस्ट से पहले इंग्लैंड को मिली खुशखबरी, यह अनुभवी ऑलराउंडर हुआ फिट
- एंडरसन से सीखी यह खास गेंद और रॉबिन्सन ने ऐसे जमे जमाए बल्लेबाजों को किया आउट (वीडियो)
- इस साल जो रूट ने बनाए हैं इतने टेस्ट रन जितने कोहली, पुजारा और रहाणे ने मिलकर भी नहीं बनाए
- राहुल- पुजारा और कोहली को आउट करने वाले एंडरसन ने बताया शानदार स्पैल का राज (वीडियो)
चौथा टेस्ट: 3 विकेट गिरने पर कोहली ने रहाणे से पहले जड़ेजा को बुलाया (वीडियो)
हेडिंग्ले के लीड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट में भी भारत का स्कोर लगभग यही था पर आज भारत ने एक विकेट कम गंवाया।अच्छी शुरूआत के बाद सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (11) और केएल राहुल (17) तेज गेंदबाजों को अपना विकेट गंवा बैठे। वहीं चेतेश्वर पुजारा (4) को जेम्स एंडरसन ने बेहद खूबसूरत गेंद पर पवेलियन भेजा।
लंच के समय विराट कोहली 18 और रविंद्र जडेजा दो रन बनाकर खेल रहे थे । जडेजा को खराब फॉर्म में चल रहे अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत से ऊपर बल्लेबाजी के लिये भेजा गया।
रोहित और राहुल ने 35 मिनट की साझेदारी में 28 रन जोड़े लेकिन वोक्स ने इस साझेदारी को तोड़कर भारत को अच्छी शुरूआत से वंचित कर दिया। वोक्स ने पांच ओवर में चार रन देकर एक विकेट लिया।
अतिरिक्त उछाल के साथ एक फुललैंग्थ गेंद पर रोहित ने विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टॉ को कैच थमाया।Woakes makes a comeback to the English team in style, drawing first blood as Rohit nicks to Bairstow.
— Sony Sports (@SonySportsIndia) September 2, 2021
Tune into Sony Six (ENG), Sony Ten 3 (HIN), Sony Ten 4 (TAM, TEL) & SonyLIV (https://t.co/AwcwLCPFGm ) now! #ENGvINDOnlyOnSonyTen #BackOurBoys #Woakes #Rohit pic.twitter.com/GbNhkuzjdS
तीन चौके लगा चुके राहुल को ओली रॉबिनसन ने शॉर्टपिच गेंद पर पवेलियन भेजा। वह 44 गेंद में 17 रन बनाकर पगबाधा आउट हुए। मैदानी अंपायर के आउट देने पर रिव्यू लिया गया लेकिन टीवी अंपायर ने उनका फैसला बरकरार रखा।
पुजारा का साथ देने कोहली क्रीज पर आये और एक चौके को छोड़कर रक्षात्मक बल्लेबाजी करते ही दिखे।Rahul has to walk back as Robinson traps him in front of the stumps. India in a spot of bother.
— Sony Sports (@SonySportsIndia) September 2, 2021
Tune into Sony Six (ENG), Sony Ten 3 (HIN), Sony Ten 4 (TAM, TEL) & SonyLIV (https://t.co/AwcwLCPFGm ) now! #ENGvINDOnlyOnSonyTen #BackOurBoys #Rahul #Robinson pic.twitter.com/Mv5mmk4GwF
पुजारा को एंडरसन ने विकेट के पीछे लपकवाया । भारत के तीन विकेट 39 रन पर गिर चुके थे। इसके बाद जडेजा क्रीज पर आये ताकि बल्लेबाजी में बायें . दायें संयोजन से गेंदबाजों पर दबाव बनाया जा सक।
नवंबर 2019 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में शतक नहीं लगा सके कोहली पर बड़ी पारी खेलने का भारी दबाव है जो स्पिनरों की मददगार पिच पर अनुभवी आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को टीम से बाहर रखने के लिये आलोचना झेल रहे हैं।इंग्लैंड ने इन तीनों गेंदबाजों ने क्रमश: पांच, आठ और आठ ओवर में एक-एक विकेट लिया है। क्रैग ओवर्टन ने भी चार ओवर डाले हैं।Another one bites the dust for India as Pujara edges an Anderson delivery to the keeper.
— Sony Sports (@SonySportsIndia) September 2, 2021
Tune into Sony Six (ENG), Sony Ten 3 (HIN), Sony Ten 4 (TAM, TEL) & SonyLIV (https://t.co/AwcwLCPFGm ) now! #ENGvINDOnlyOnSonyTen #BackOurBoys #Pujara #Anderson pic.twitter.com/qqUeY0RToV
