biodatamaker
✕

सुरेश रैना को उत्तरप्रदेश रणजी टीम की कमान

Updated: बुधवार, 4 अक्टूबर 2017 (12:51 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) ने 6 अक्टूबर से लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ रणजी मैच के लिए उत्तरप्रदेश की टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान सुरेश रैना को दी गई है।
 
उत्तरप्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा जारी एक बयान के अनुसार यूपीसीए की चयन समिति ने 6 से 9 अक्टूबर तक इकाना स्टेडियम में रेलवे के साथ होने वाले रणजी मुकाबले के लिए उत्तरप्रदेश के 17 खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। टीम की कप्तानी सुरेश रैना को सौंपी गई है। 
 
टीम इस प्रकार है- सुरेश रैना (कप्तान), शिवम चौधरी, हिमांशु असनोरा, रिंकू सिंह, अक्षदीप नाथ, एकलव्य द्विवेदी, उमंग शर्मा, अल्मास शौकत, सौरभ कुमार, जीशान अंसारी, दीपेन्द्र पांडेय, अंकित राजपूत, प्रवीण कुमार, कार्तिक त्यागी, इम्तियाज अहमद, इसरार अजीम और ध्रुव प्रताप सिंह। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख