biodatamaker
✕

आईसीसी महिला टी-20 में स्मृति मंधाना करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर

Updated: रविवार, 10 मार्च 2019 (20:41 IST)
दुबई। भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना आईसीसी महिला टी-20 की खिलाड़ियों की रैंकिंग में 3 पायदान चढ़कर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ तीसरी रैंकिंग पर पहुंच गई हैं।
 
हरमनप्रीत कौर की अनुपस्थिति में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 श्रृंखला में टीम की अगुवाई करने वाली और वनडे में शीर्ष रैंकिंग की बल्लेबाज मंधाना ने 3 मैचों में 72 रन बनाए जिसमें तीसरे मैच में लगाया गया अर्द्धशतक भी शामिल है। एड़ी की चोट के कारण इंग्लैंड श्रृंखला में नहीं खेल पाने वाली हरमनप्रीत 2 पायदान नीचे 9वें स्थान पर खिसक गई हैं।
 
गेंदबाजों में राधा यादव 5 पायदान ऊपर 5वें स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने 2 मैचों में 3 विकेट लिए थे। बाएं हाथ की स्पिनर एकता बिष्ट ने भी 2 मैचों में 3 विकेट लिए और वे 3 पायदान आगे 56वें स्थान पर पहुंच गई हैं। ऑफ स्पिनर अनुजा पाटिल 35वें से 31वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
 
इंग्लैंड की डेनियल वाइट ने भी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है। इंग्लैंड की 3-0 से जीत में 123 रन बनाने वाले वाइट 2 पायदान ऊपर 17वें स्थान पर पहुंच गई हैं। टैमी ब्यूमोंट और कप्तान हीथर नाइट भी 2-2 पायदान ऊपर 26वें और 33वें स्थान पर पहुंच गई हैं। लॉरेन विनफील्ड (8 पायदान ऊपर 45वें) और सोफिया डंकले (16 पायदान ऊपर 86वें) भी आगे बढ़ने में सफल रहीं।
 
इंग्लैंड की बाएं हाथ की स्पिनर लिनसे स्मिथ ने श्रृंखला में 5 विकेट लेने के दम पर 185 पायदान की लंबी छलांग लगाई है और वे 95वें स्थान पर पहुंच गई हैं। इंग्लैंड आईसीसी महिला टी-20 रैंकिंग में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख