suvichar

शाकिब अल हसन का ट्‍वेंटी-20 सीरीज में खेलना संदिग्ध

Updated: सोमवार, 12 फ़रवरी 2018 (13:22 IST)
ढाका। बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का उंगली की चोट के कारण 15 फरवरी से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही ट्वेंटी-20 सीरीज में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम में शाकिब को शामिल किया है। लेकिन वे अभी तक चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं।

हालांकि बोर्ड ने अभी तक सीरीज में उनकी उपलब्धि को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। शाकिब ने कहा कि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन डॉक्टरों ने मुझे दो सप्ताह और आराम करने को कहा है।

ऐसी परिस्थिति में ट्वंटी-20 सीरीज में खेलना मेरे लिए मुश्किल है। ऑलराउंडर शाकिब को 27 जनवरी को त्रिकोणीय सीरीज के दौरान उंगली में चोट लग गई थी। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख