shradh paksha
✕

भूकंप, और तेज हवाओं से शीतकालीन ओलंपिक में मुश्किल हालात

Updated: सोमवार, 12 फ़रवरी 2018 (12:08 IST)
प्योंगचांग। भूकंप की चेतावनी और तेज हवाओं के कारण यहां शीतकालीन ओलंपिक में खिलाड़ियों के लिए मुश्किल हो रहे हालात के बीच अधिकारियों ने प्रशंसकों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है। उद्घाटन समारोह के दौरान कड़ाके की ठंड के बाद सोमवार को कोरिया के पूर्वी हिस्से में 4.6 तीव्रता के झटके महसूस किए गए। 
 
आयोजकों ने आश्वस्त किया कि खेल स्थल के पास भूकंप से नुकसान की संभावना न के बराबर है। यहां ऐसा निर्माण किया गया है, जो 7 तीव्रता के भूकंप को झेल सकता है। सोमवार को स्की अधिकारियों ने पुरुषों की डाउनहिल स्पर्धा को स्थगित कर दिया।
 
तेज हवाओं के कारण उच्च गति की ढलान पर स्पर्धा करना खतरनाक होता। इसी वजह से महिलाओं की स्लोपस्टाइल स्नोबोर्डिंग के क्वालीफाइंग दौर को भी रद्द करना पड़ा। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख